गुरुवार को फ़्री ज़ोन क्षेत्र में 58 आर्थिक योजनाओं के उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी, पर्यटन, व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार में फ़्री ज़ोन क्षेत्र की भूमिका को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि हम यथावत फ़्री ज़ोन क्षेत्र को आयात करने वाले क्षेत्रों से निर्यात करने वाले क्षेत्रों में बदलने पर बल देते रहेंगे।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का कहना था कि आर्थिक प्रतिबंधों के दौर में विशेष आर्थिक ज़ोन, बैंककारी, बीमा, और स्टोरेज क हवाल से पाई जाने वाली बहुत सी समस्याओं को हल कर सकते हैं।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर आर्स, कीश और क़िश्म फ़्री ज़ोन और पयाम सरख़िस, शीराज़, कावे और यज़्द के विशेष आर्थिक ज़ोन में 58 पैदावारी योजनओं का भी उद्घाटन किया। इन योजनओं पर अमल के परिणामा में साढ़े 4 हज़ार के क़रीब लोगों को रोज़गार मिलेगा।